राजकीय महाविद्यालय विद्याधर नगर में डॉ. अम्बेडकर जयन्ती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय महाविद्यालय विद्याधर नगर जयपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर "वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.प्रहलाद सहाय बुनकर की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के शुरु में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर  माल्यार्पण किया गया तथा सभी संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों ने पुष्पाञ्जलि की। संगोष्ठी में वक्ताओं  ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा प्रारंभिक जीवन में झेले कष्टों का वर्णन करते हुए बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने अनेक कष्टों का सामना करते हुए अपनी प्रतिभा के बल पर समानता एवं समरसता के लिए प्रयास किए। 

हम सभी का दायित्व है कि यदि वर्तमान में कुछ भी समाज में भेदभाव है तो उसे समाप्त किया जाना चाहिए तथा सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करनी चाहिए, जिसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवन पर्यंत प्रयासरत रहे। 

संकाय सदस्यों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता और समाज के प्रत्येक जन के साथ नारी समानता के हिमायती थे। बाबा साहब केवल पिछड़ों और दलितों के ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र के नायक थे। बाबा साहब के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान है।

 बाबा साहब के संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को बताते हुए कहा कि समानता हम-सब का सबसे बड़ा दायित्व है और अंबेडकर के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।  संगोष्ठी में डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. निर्मला कुमावत, गरिमा भास्कर और ख्याली राम जाट ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों ने क्विज, निबन्ध और चित्रकला पोस्टर  प्रतियोगिता में भाग लिया।  पोस्टर प्रतियोगिता में चारु सिंह ने प्रथम, बीना महावर ने द्वितीय व चक्षु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के 50 विद्यार्थी व स्टाफ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित डाॅ.अम्बेडकर के 135वीं जयन्ती समारोह भी भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments