श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर में आयोजित हुई गौ भक्तों की बैठक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना संस्कार सृजन)  कस्बे के पुराना बाजार स्थित श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर में गौ सम्मान दिवस को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। गौ माता के सम्मान के लिए आवाज बुलंद करने व  27 अप्रैल को पलसाना उपतहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

दोपहर में निंबार्क संप्रदाय एवं श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर के महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी से जुड़कर मुस्तेदी के साथ कार्य करने के लिए आवाहन किया। पलसाना उपतहसील में  महंत  महंत मनोहर शरण शास्त्री के अगुवाई एवं शेखावाटी क्षेत्र के संतो  के सानिध्य में जुलूस के साथ ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया। 

श्री करणी गौशाला धाम पालवास एवं अयोध्या गढी महंत चंद्रमा दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता को उसका सम्मान दिलाया जाएगा। गौ माता की सेवा के लिए उचित अनुसंधान और अनुदान मिले। गौ माता की सुरक्षा के लिए भारत से गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो तथा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा मिले। 

बताया कि यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले नहीं होकर केवल ईश्वर गौ माता और नंदी बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा। महाराज ने कहा कि गौ माता पुष्ट होगी तो पूरा भारत पुष्ट होगा। गौ माता की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के दृष्टांत देकर महाराज जी ने खूब समझाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की पलसाना ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। सभी को सम्मान आहवान अभियान के लिए हस्ताक्षर पत्रक देखकर संपर्क की जिम्मेदारी दी गई। 

इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल,  राम रतन स्वामी, नंदलाल बिजारणिया, सुनील जांगिड़, पवन सोनी, दिलीप सिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह लक्सा, विक्रम सिंह शेखावत, भंवर लाल शर्मा, शिंभूदयाल पीपलोदा, अर्जुन लाल कुमावत, भंवरलाल कुमावत, ललित कुमार अग्रवाल सहित काफी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे |

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments