जालसू में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जालसू  (संस्कार सृजन) शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अल्टीमैट्रिक (ALTIMETRIK) के सहयोग से CSR गतिविधि के तहत आज बाबा भागीरथ दास जी की बगीची, मुख्य बस स्टैंड, जालसू में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा रहे।


कार्यक्रम में रामचंद्र जांगिड़ ने बताया कि शिविर में कुल 238 मरीजों का पंजीयन हुआ तथा जाँच के बाद 38 मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए चयन कर उन्हें बस द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर भेजा गया। शिविर में बिना टांके के आधुनिक ऑपरेशन, चश्मा, भोजन, आवास एवं निःशुल्क परिवहन की सुविधा दी गई। चिकित्सा टीम में डॉ. शैलेंद्र कुमार, नर्सिंग स्टाफ प्रमोद सैनी, विजन टेस्टिंग टीम से मौसम व हरप्रीत तथा कैम्प ऑर्गनाइजर इंचार्ज रविंद्र सिंह राठौड़ ने सेवाएं दीं। 

मुख्य अतिथि ने इसे जनहित का पुनीत कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। पूर्व सरपंच रमेश यादव ने कहा कि यह सामाजिक सरोकार का कार्य क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी है। 

इस अवसर पर कालूराम बुनकर, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता शैतान सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, दामोदर शर्मा, श्रवण लाल यादव, गोविंद वार्ड पंच, कजोड़ वार्ड पंच, सचिव राम कुमार यादव, किशन मोहन मीणा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भैरू यादव, प्रमोद कुमावत, सांवरमल कुमावत, युवा नेता मदन बड़बड़वाल, राजीव गांधी पंचायती राज संस्था के गोवर्धन मीणा, प्रहलाद शर्मा, सोहन यादव, राजेंद्र शर्मा, मेडिकल स्टोर संचालक गोपाल यादव सहित जालसू, सिरसली, मुकुंदपुरा आदि ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments