डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हरमाड़ा में भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हरमाड़ा क्षेत्र में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 8बजे डॉ. अम्बेडकर पार्क हरमाड़ा से किया गया। यह यात्रा हरमाड़ा गांव, करनी कॉलोनी, शक्ति नगर एवं नींदड़ मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः अम्बेडकर पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान “जय भीम” के जयघोष, बैंड-बाजों की धुन और आकर्षक झांकियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।

विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर, क्रांति ज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं भगवान बुद्ध के रूप धारण कर सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित लोगों ने सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जलपान एवं शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई, जिससे सहभागीजन उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आनन्द परसोया, सुनील उदय, सुन्दर उदय, मनोज परसोया, राहुल, हंसराज, शक्ति, निर्मल, विक्रम, हरीश उदय, क्रांति, आशुतोष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालते हुए अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments