मीरा डेंटल हॉस्पिटल में भव्य नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भरतपुर (संस्कार सृजन) मुखर्जी नगर स्थित मीरा डेंटल हॉस्पिटल में भव्य नि:शुल्क दंत चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधिवत किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य आमजन को बेहतर दंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर अपने दांतों का परीक्षण करवाया। 

अस्पताल के निदेशक डॉ. कुलदीप तिवारी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम—डॉ. लखन लाल वर्मा, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. ट्विंकल दीक्षित एवं डॉ. एलिस सिंह—उपस्थित होकर सभी मरीजों को नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

शिविर के दौरान आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की दंत समस्याओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों एवं अन्य जटिल समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए समय-समय पर जांच करवाने की सलाह दी।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप तिवारी ने कहा कि “नियमित दंत परीक्षण से गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही रोका जा सकता है, जिससे मरीज को भविष्य में बड़ी परेशानियों से बचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से मीरा डेंटल हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।”

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने डॉ. तिवारी एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभावी प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी, जिला प्रवक्ता देवेन्द्र चामड, मोहित चतुर्वेदी, राजेश चौधरी, तपन शर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments