चौमूं भगवान परशुराम मंगल शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने हेतु व्यापार मंडल ने कसी कमर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर के प्रांगण में आज परशुराम सेवा समिति एवं स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल रविवार को निकलने वाली भगवान श्री परशुराम जी की भव्य मंगल शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देना रहा।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने परशुराम सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति ने चौमूं में सभी सनातनी समाजों को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक समरसता की एक नई मिसाल पेश की है। व्यापार मंडल ने आह्वान किया कि यह आयोजन केवल एक समाज का न होकर पूरे सनातनी समाज का उत्सव है। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों और नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस मंगल शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के सहभागी बनें। साथ ही पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में होने वाले किसी भी धार्मिक उत्सव या महापुरुषों की जयंती पर पूरा सनातनी समाज एकजुट होकर कार्य करेगा।शोभायात्रा के मार्ग में व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई |

इस अवसर पर मनीष गोयल,करुणानिधि,अशोक सिंगोदिया,पवन सैनी,अशोक रेवड़का, लाला झालानी,सुरेश शर्मा,राम बिहारी वशिष्ठ,नारायण शर्मा,गोविंद अग्रवाल, सत्यनारायण पुजारी,अमित खंडेलवाल, लाला, रामस्वरूप जगदीश, कन्हैया लाल थावरिया, महेंद्र विजय, कैलाश बजाज, अनिल बालेसरा,राजकुमार शर्मा, अनिल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 19 अप्रैल को निकलने वाली यह शोभायात्रा चौमूं की एकता और अखंडता का प्रतीक बनेगी। हम सभी सनातनी भाई-बहन इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments