खादी और स्वदेशी पर केंद्रित कविताओं के जरिये कवियों ने बांधा समां

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

देवघर (संस्कार सृजन) स्थानीय पुरानी प्राइवेट बस स्टैंड में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी सह खादी महोत्सव-2026 में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ | इसमें जिले के जाने माने हिंदी, खोरठा व अंगिका के कवियों ने अपनी भागीदारी दिखायी | सम्मेलन में शामिल हुए कवियों का स्वागत खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक अशोक कुमार ने किया | उन्होंने कहा कि खादी प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर सामान की खरीदारी पर छूट है, इसका लाभ लें व स्वदेशी को बढ़ावा दें |

कवि सम्मेलन में ओजपूर्ण कविता के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कवयित्री सोनम झा ने प्रहार की, जबकि जलेश्वर ठाकुर शौकीन ने खादी सामान प्रयोग करने पर केंद्रित कविता सुनायी | वहीं अशोक पांडेय ने समाज में होने वाली सामयिक घटनाओं को अपनी कविता के माध्यम से स्वर दिया | बबन बदिया ने सरकार की शिथिलता पर आधारित कविता सुनायी | 

खोरठा भाषा में कवि एफएम कुशवाहा ने - स्वदेशी अपनावों काका, देशम रहतो देशक टाका… सुनायी | डॉ. शिप्रा झा ने गीत -खादी हमें लुभाती है, खादी कुछ बुलाती है सुनायी, जबकि पुनीत दूबे ने अपनी शानदार कविता से लोगों का मन मोह लिया | वीरेश वर्मा ने बच्चा चोर पर केंद्रित झूमर सुनाया और रवि शंकर साह ने मधुर लय में कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरीं | सर्वेश्वर दत्त द्वारी ने मधुर गीत गाकर सभी दर्शकों का मन उल्लासित कर दिया | 

गोष्ठी में प्रकाश चंद्र झा, अलका सोनी, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, डॉ. विजय शंकर, रचना झा, गणेश प्रसाद उमर आदि ने कविता सुनाकर देर शाम तक समां बाधे रखा | इसकी अध्यक्षता व मंच संचालन प्रो. रामनंदन सिंह ने किया, जबकि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देवघर के सचिव श्यामनंदन राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया | सहायक निदेशक ने कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments