नानी बाई को मायरो कथा के दौरान पत्रकार अमित अग्रवाल का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) नीमकाथाना शहर से जुड़े नजदीकी गांव मंडोली स्थित ओम शिव गौरक्ष गौशाला में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई को मायरो’ कथा का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


सातवें दिन आयोजित कथा में कथावाचक रणवीर भाई एवं अवध बिहारी दास महाराज (घुघाड़ी धाम) ने भक्तिमय वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मंगलगिरी महाराज (मंडोली) सहित क्षेत्र के कई संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अग्रणी पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

अमित अग्रवाल जो वैश्य अग्रवाल समाज से जुड़े क्षेत्र के एक सक्रिय और तेजतर्रार पत्रकार हैं, ने बहुत ही कम समय में अपनी सशक्त, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे राजस्थान प्रदेश स्तर पर शहर ब्यूरो चीफ के पद पर पदोन्नत होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनकी ईमानदार, सटीक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के कारण उन्हें समय-समय पर विभिन्न सम्मानों और पदों से नवाजा गया है, जो उनकी कार्यकुशलता और लोकप्रियता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के नागरिकों ने भी अमित अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल व्यक्तिगत सफलता हैं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज के मान-सम्मान को बढ़ाने वाली हैं।

समापन समारोह में भक्ति, सम्मान और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments