बोहरा गणेश चौराहे पर जल मंदिर का लोकार्पण, जनसेवा का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) बोहरा गणेश चौराहे पर श्री बोहरा गणेश बस्ती के तत्वावधान में जल मंदिर का भव्य उद्घाटन महासतिया हनुमान मंदिर के महंत सुरेश वैष्णव एवं धूलकोट विकास समिति के अध्यक्ष हरीश वर्मा द्वारा विधिवत किया गया। गोपाल कनेरिया ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और जल सेवा के इस पुण्य कार्य की सराहना की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। महंत सुरेश वैष्णव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, जो मानवता की सच्ची सेवा है।

धूलकोट विकास समिति के अध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

समाजसेवी सी.पी. बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जल ही जीवन है और जल से बड़ी सेवा कोई नहीं होती,” तथा सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

बोहरा गणेश जी के पुजारी लोकेश जोशी ने जीवन में जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल सेवा से बढ़कर कोई दान नहीं है और यह कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments