महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला एवं प्रेरणादायी महिला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में युवा छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में भारत की प्रेरणादायी महिलाओं पर आधारित कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हेमंत पारीक ने की। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सहयोग से एमएसएमई जिला विकास कार्यालय, जयपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया तथा इसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक गिरिश शर्मा ने अपने संबोधन में जिला विकास कार्यालय जयपुर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों को किस प्रकार प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसबीआई के वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार बृजमोहन मीणा ने छात्राओं को उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु परियोजना प्रस्ताव तैयार करने तथा भविष्य की आर्थिक उन्नति के लिए स्पष्ट रोडमैप बनाने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संसाधन व्यक्ति नरेंद्र कुमार ने छात्राओं को उपलब्ध अवसरों तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की संयोजक चेतना साहल तथा आयोजन सचिव डॉ. राजकुमार बैरवा एवं डॉ. शीबा हैदर ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित भारत की प्रेरणादायी महिलाओं से संबंधित पोस्टरों का गंभीरता से अवलोकन कर उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हेमंत पारीक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments