राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूँ में राजस्थान दिवस सप्ताह के अन्तर्गत “राजस्थान को जानें” विषय पर डिजीटल/ऑफलाइन क्विज का पंजीकरण एवं शुभारंभ रविवार 15 मार्च को  किया गया। इसके साथ ही “विकसित राजस्थान” विषय पर केन्द्रित निबन्ध,भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ चन्द्र मोहन राजोरिया के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने छात्राओं को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका के विषय में जानकारी दी।

प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को निबन्ध, भाषण तथा चित्रकारी के माध्यम से व्यक्त किया। छात्राओं ने “विकसित राजस्थान” विषय पर शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर छात्रों को राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गयी।

अन्त में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ राजोरिया ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रयोगशाला सहायक प्रहलाद यादव, कम्प्यूटर अनुदेशक शिव सैनी सहित छात्राओं की सहभागिता रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments