वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जवाई सफारी ट्रिप संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति अंतर्गत वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय जवाई सफारी ट्रिप बहुत ही शांतिपूर्ण, रोचक और आनंदमय तरीके से संपन्न हुई। पहला दिन धार्मिक यात्रा में सेमटाल पुष्कर मुनि धाम में सभी ने गुरुदेव के दर्शन किए और स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाया। उसके बाद बामनवाड़ा जी का अंबा माता मंदिर, अभिनव महावीर मंदिर (सुमेरपुर) एवं श्री रतना महावीर जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अभिनव महावीर जी में महावीर स्वामी के जन्म से लेकर मोक्ष प्राप्ति तक की आर्ट गैलरी ने सभी को भगवान महावीर के जीवन की उपयोगी जानकारी दी। साथ ही, आत्मा का मोक्ष प्रस्थान दिखाने वाला लाइव टेलीकास्ट अत्यंत सराहनीय रहा।


रात्रि विश्राम रतना महावीर जी में हुआ, जहाँ आरती और भजन संध्या का लाभ उठाया गया। इसके बाद सभी बहनों ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसने नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों से माहौल को मनोरंजक बना दिया। इस कार्यक्रम में कंचन सोनी एवं कमलेश गर्ग द्वारा ज्ञानात्मक लिखित गेम तथा मंजू  सरूपरिया एवं अलका बक्शी द्वारा हाउजी का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुष्पा जी ने पुरस्कार प्रदान किए। 

दूसरा दिन: प्रातः 5:00 बजे जवाई सेंचुरी में जीप सफारी के दौरान लेपर्ड और उसके नन्हे शावकों को देखना तथा उगते सूरज का सुंदर दृश्य अविस्मरणीय रहा। यात्रा में हाउजी, मेहंदी प्रतियोगिता और अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने इसे और यादगार बना दिया। रणकपुर डैम का मनमोहक दृश्य भी देखने को मिला। पूरी ट्रिप की उत्कृष्ट व्यवस्था और आत्मीयता के लिए डॉ. पुष्पा कोठारी, कंचन सोनी, इंदिरा जैन, मंजू सरूपरिया एवं अन्य कोर ग्रुप सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की 35 सदस्यों ने हँसते-मुस्कुराते जवाई सफारी का आनंद लिया तथा दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करने का प्रयास किया। रास्ते में घाणेराव सादड़ी में राजस्थानी भोजन का स्वाद लेते हुए रात्रि 10:00 बजे उदयपुर पहुँचे। इस यात्रा ने सिद्ध कर दिया-जब तक दिल में जोश और उमंग हो, उम्र का हर पड़ाव सुनहरा होता है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments