श्रीराम कथा रस माधुरी में पृथ्वी की पुकार सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में आज कथा व्यास पं. महेश शर्मा हवेलीवाला ने द्वितीय दिवस को नारद मोह, रावण जन्म एवं पृथ्वी की पुकार की कथा मधुर एवं सरस तरीके से प्रस्तुत की जिसे सुनकर समस्त श्रोता भाव विभोर हो गए।


उन्होंने कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों की सहायता से राम कथा के मर्म को श्रोताओं तक पहुंचाने का कार्य अत्यंत सहज और सुंदर ढंग से किया। उन्होंने कहा कि पवित्र मन से की हुई करुण पुकार को भगवान अवश्य सुनते हैं और सहज ढंग से की हुई सेवा से भगवान तत्काल प्रसन्न होकर मनवांछित कामना पूर्ण करते हैं जिससे प्राणी के समस्त पापों का भी प्रक्षालन हो जाता है। 

कथा के दूसरे दिवस को कथा स्थल पर पलसाना धाम से निंबार्क रत्न मनोहरशरण दास महाराज का पावन आगमन हुआ जिनका यजमान सर्राफ परिवार द्वारा स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया। महाराज ने अपने संक्षिप्त प्रवचन में राम नाम संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलयुग में सद्गति के लिए केवल नाम का ही आधार है।

यज्ञदत्त सर्राफ ने बताया कि कथा में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले श्री अग्रवाल समाज एवं श्री रामलीला मंडल चौमूं का आज कथा आयोजक परिवार की ओर से स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया। कथा में सैकड़ो श्रोता अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव के साथ राम कथा रस माधुरी का रसास्वादन कर रहे हैं। 

तृतीय दिवस को राम जन्म, तड़का सुबाहु वध, जनकपुर प्रस्थान और धनुष यज्ञ के प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा में पंडित राम स्वरूप शर्मा कथा व्यास के सहयोगी के रूप में व्यवस्था संचालन कर रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments