घर आंगन की शोभा बढ़ाती हैं गौरैया चिड़िया : वृक्षमित्र डॉ. सोनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

देहरादून (संस्कार सृजन) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद की अंतिम प्रश्नपत्र के समाप्ति पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और मानव के परिवार के सदस्य जैसा गौरैया चिड़िया के संरक्षण का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल की अध्यक्षता तथा पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में किया गया।


चैत्र नवरात्रि के अवसर पर वृक्षमित्र ने विद्यालय के प्रधानाचार्या सहित दस बद्रीनाथ के तुलसी के पौधे शिक्षिकाओं को उपहार में भेंट किये। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने कहा पेड़ पौधे लगाने का जिम्मा हर व्यक्ति का होना चाहिए तभी पर्यावरण का संरक्षण होगा। बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम प्रश्नपत्र के दौरान वृक्षमित्र डॉ. सोनी के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। कहा गौरैया हमारे परिवार के सदस्य हुआ करता था आज बहुत कम मात्रा में ये चिड़ियाएं दिखाई देती हैं हमें इन्हे बचाने का संकल्प लेना होगा।

      

पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा पौधा उपहार में देने के क्षेत्र में वर्षो से कार्य कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी कहते है गांव में घरों के आस पास पौधे लगे होते थे जिसमे गौरैया (घिनोडू) बैठकर अपने तराने सुनाते थे। पहले समय में गौरैया घड़ी का संकेत अपने चहचहाट से रात खुलने का अहसास कराती थी कि रात खुल गई हैं। हमारे पूर्वज गौरैया के संरक्षण के लिए अपने घरो के खोली में इनके रहने के घर बनाते थे जहां वें स्वयं रहने के साथ अपने बच्चो को जन्म देते थे और गौरैया के तादात में वृद्धि होती थी। आज सीमेंट के पक्के मकानों के बनने से गौरैया के घर उजड़ गए हैं और तकनीकी डिजिटल की दुनिया में मोबाइल के टावर व अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं इनसे निकलने वाले तरंगे कही ना कही इन्हे नुकसान पहुंचा रहे होंगे जिस कारण पक्षियों की तादात में कमी दिखाई दे रही है। डॉ. सोनी ने गौरैया चिड़िया बचाने का आह्वान किया ताकि गौरैया संरक्षित रह सके। 

कार्यक्रम में रिचा रानी, मीनाक्षी बुटोला, नेहा पंचभैय्या, मीना आहूजा, सोनिया, बद्री प्रसाद सती, अनूप वशिष्ठ, किरन, दीप्ति पोखरियाल, आरती बडोनी, जीतलाल साह, प्रकाश स्वरूप तिवाड़ी, देव बहादुर थापा, दिलीप बिष्ट आदि मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments