रुवा स्वर्ण जयंती समापन समारोह भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संघ (रुवा) के स्वर्ण जयंती समापन समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।


मुख्य अतिथि शुब्रा सिंह, आईएएस ने अपने संबोधन में महिलाओं की सामाजिक भूमिका, सशक्तिकरण और बदलते समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मनरेगा योजना में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने अंगदान जैसे मानवीय कार्यों को अपनाने की अपील की और लोगों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि शिखा मेहरा, आईएफएस ने रुवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संगठन वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने रुवा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम बताया। विश्वविद्यालय की कुलपति एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. अल्पना कटेजा ने अपने संदेश के माध्यम से आयोजन की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत रुवा गीत एवं स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें अध्यक्ष प्रो. अमला बत्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात प्रो. लाड़ कुमारी जैन द्वारा रुवा की उपलब्धियों एवं उसकी प्रेरणादायक यात्रा का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रुवा की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही प्रो. रश्मि जैन, प्रो. जया चक्रवर्ती, प्रो. अंशु डांडिया एवं प्रो. गीता चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।

अंत में सचिव, रुवा प्रो. उर्मिल तलवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह स्वर्ण जयंती समापन समारोह रुवा  की 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक बनकर सभी के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments