श्रीराम कथा रस माधुरी में आज हुआ राम का जन्म

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में आज कथा व्यास पं. महेश शर्मा हवेलीवाला ने तृतीय दिवस को राम जन्म, तड़का सुबाहु वध, जनकपुर प्रस्थान और धनुष यज्ञ के प्रसंगों का अपनी विशिष्ट सरस और ओजपूर्ण शैली में वर्णन किया। राम जन्म की सजीव झांकी प्रदर्शन से कथा स्थल का माहौल भक्ति एवं वात्सल्य से सराबोर हो गया।


भगवान राम के जन्म की कथा को पृथ्वी के उद्धार के लिए होने वाली विशिष्ट घटना बताते हुए आपने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार और अनाचार की बहुलता होती है तब स्वयं श्रीहरि अवतार लेकर असुरों एवं असुर संस्कृति का संहार कर अपने भक्तों को प्रताड़ना से मुक्त कर देव संस्कृति की श्रेष्ठता सिद्ध करते हैं। द्वापर युग में राम अवतार इसी का प्रमाण है। श्रीहरि के गुणगान के लिए ही हम राम कथा का इस कलयुग में विभिन्न प्रकार से श्रवण करते हैं। श्री हरि की इस अनंत कथा का विद्वानों ने अपने-अपने ढंग से वर्णन किया है। 

कथा में अनवरत सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सेवा भारती समिति की पिंकी जिंदल व महिला कार्यकर्ता गण एवं जनरल फैंसी फुटवियर एवं स्टेशनर्स व्यापार मंडल चौमूं के अध्यक्ष पवन सैनी का कार्यकारिणी सदस्यों सहित कथा आयोजक परिवार की ओर से स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।      

कथा में आज संत संत शक्ति के नाते संतोषी माता मन्दिर चौमूं से महामंडलेश्वर बालक दास महाराज का पदार्पण हुआ। महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। नगर पालिका चौमूं के पूर्व पार्षद नंदकिशोर रावलिया और रामलाल गुलिया का सत्यनारायण सर्राफ की ओर से अभिनंदन किया गया।

कथा में सैकड़ो श्रोता अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव के साथ राम कथा रस माधुरी का रसास्वादन कर रहे हैं। कथा यजमान परिवार के सदस्य यज्ञदत्त सर्राफ ने बताया कि चतुर्थ दिवस को राम बारात आगमन, राम विवाह, कंवर कलेवा और बारात विदाई का प्रसंग विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments