सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में दादू दयाल आश्रम राधा किशनपुरा में संपन्न हुआ |

संस्था में नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने यूजीसी कानून वापस न होने तक संगठन के सामाजिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने, प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन, भोजन झूठा न छोड़ना, परिवार के साथ समय बिताना ,प्रतिदिन मंदिर में जाना ,फिजूल खर्ची पर अंकुश, गौ सेवा एवं सनातन संस्कृति के आदर्शों की पालना के संकल्प के साथ समाज एवं राष्ट्रीय हित में अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली | 

इस अवसर पर अपने अनुभव एवं ज्ञान से समाज के विकास को गति प्रदान करने वाले 272 वरिष्ठ जनों का राजस्थान के परंपरागत चुनरी का सॉफा एवं शॉल, दुपट्टा एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया एवं आशीर्वाद लिया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का अभिनंदन किया गया |

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि महासभा पंचायत एवं निगम चुनाव में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है  | जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति समाज विकास के मुख्य स्तंभ व समाज के लिए प्रेरणादायक है |

राधेश्याम मेहता ने जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की | 

इस अवसर पर सोहनलाल पारीक, गजानंद शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश शर्मा,  बनवारी लाल शर्मा, विनोद शर्मा, बनवारी लाल भातरा, सुभाष तिवारी, भंवर शर्मा, शंकर खांडल, बृजमोहन शर्मा, अशोक शर्मा, मालीराम शर्मा, विनोद शर्मा, श्रवण, रामजीलाल शर्मा, राधेश्याम, रामबाबू, रामपाल, राकेश, रामनिवास, कैलाश चंद शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, राजेश मिश्रा, नितेश, प्रभु दयाल, शिव कुमार, दीपिका, मंजीता, श्याम शर्मा सहित हजारों समाज बंधु उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

टीवी और वीडियो

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments