जेएसजी उदयपुर की मासिक बैठक संपन्न, सेवा, भक्ति और जल संरक्षण का लिया संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जेएसजी 'मेन' उदयपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष श्री के.एस. नलवाया के सान्निध्य में विज्ञान समिति, अशोक नगर पर आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. प्रेम सुमन जैन रहे। बैठक की शुरुआत हास्य योग एवं नवकार मंत्र जाप से हुई। मंच पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सुमन जैन, अध्यक्ष श्री के.एस. नलवाया, उपाध्यक्ष श्री कमल कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष श्री शांतिलाल मेहता एवं सचिव श्री गौतम नागोरी ने आसन ग्रहण किया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की ग्रुप प्रार्थना प्रतिभा सुराणा एवं उनकी टीम द्वारा की गई, जबकि फेडरेशन सूत्र का वाचन शकुंतला पगारिया ने किया। ग्रुप अध्यक्ष ने मंचासीन अतिथियों एवं दंपति सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

जनवरी, फरवरी एवं मार्च माह में जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले दंपति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए जल स्रोतों एवं जल संरक्षण हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।

अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान सदस्यों के सहयोग से 168 सेवा कार्य रु. 1,30,17,400 के किए गए। यात्रा संयोजक कमल कोठारी ने अगले माह ग्रुप सदस्यों की यात्रा हेतु आवश्यक जानकारी सदन के समक्ष रखी। सह-सचिव  राजेंद्र खोखावत ने जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले सदस्यों को माला, फूल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। 

इसी क्रम में सेवा कार्य के अंतर्गत ग्रुप सदस्य राजेंद्र खोखावत एवं परिवार की ओर से भोपालपुरा सत्यनारायण मंदिर परिसर को 10 कुर्सियां एवं सी. सुमन चतुर द्वारा एक फोल्डिंग चेयर भेंट की गई। यह चेयर रीजन द्वारा संचालित मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं टीम को सौंपी गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सुमन जैन का ऊपरना एवं मोमेंटो से स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ. जैन ने जैन धर्म एवं भगवान महावीर के उपदेशों पर प्रभावी उद्बोधन दिया। उषा दक ने भगवान महावीर स्वामी पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें प्रतिभागियों को ग्रुप की ओर से पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव गौतम नागोरी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने मंचासीन अतिथियों एवं सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की तथा स्वरुचि भोजन पर आमंत्रित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments