ईरान ने तेल की कीमतों को लेकर भारत को दी खास राहत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच ईरान ने भारत को खास राहत दी है। ईरान ने भारत के झंडे वाले तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत दे दी है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने भारत को यह सहूलियत विदेश मंत्री एस जयशंकर की दखलंदाजी के बाद दी है। सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने यह फैसला लिया है।

ईरान की तरफ से मिली इस राहत के बाद कथित तौर पर 2 भारतीय तेल टैंकरों पुष्पक और परिमल सुरक्षित रूप से होर्मुज से गुजरे हैं। इससे पहले एक अन्य तेल टैंकर जिसका कैप्टन भारतीय बताया जा रहा है, वह भी होर्मुज से पार हो गया है। यह जहाज युद्ध शुरू होने के बाद से इस मार्ग को पार कर भारत आने वाला पहला जहाज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब का कच्चा तेल ले जा रहा यह लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर दो दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा और फिलहाल मुंबई पोर्ट पर रुका है।

जयशंकर ने कई बार की है अराघची से बात :-

इससे पहले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू करने के बाद से जयशंकर ईरानी विदेश मंत्री अराघची से 3 बार बात कर चुके हैं। बीते मंगलवार को जयशंकर ने बताया था कि अराघची के साथ संघर्ष से संबंधित घटनाक्रम पर उनकी विस्तृत बातचीत हुई है और दोनों देशों ने संपर्क बनाए रखने की सहमति जताई है। जयशंकर ने इस दौरान अराघची को ईरान और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया था।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का अखाड़ा :-

गौरतलब है कि ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। वहीं ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन की किल्लत को लेकर भारत में भी हलचल मची हुई है। ईरान ने लगातार चेतावनी दी है कि वह इस रास्ते से एक लीटर भी तेल गुज़रने नहीं देगा और इस क्षेत्र में कार्गोस को लगातार निशाना बना रहा है, खासकर अमेरिकी और पश्चिमी देशों से जुड़े जहाजों को। इन हमलों का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर अमेरिका और इजरायल पर युद्ध रोकने का दबाव बनाना है।

भारत ने की थी हमलों की निंदा :-

इससे पहले भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड की एक कार्गो जहाज पर हुए हमलों की भी निंदा की थी। भारत ने पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों की निंदा करते हुए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील भी की थी। भारत का यह बयान गुजरात के कांडला बंदरगाह आ रहे एक मालवाहक जहाज पर हुए ईरानी हमलों के बाद आया था। इस जहाज को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने निशाना बनाया था।

इसके बाद विदेश मंत्रालय ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि भारत पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाए जाने की निंदा करता है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इस संघर्ष के शुरुआती चरण में ऐसे कई हमलों में भारतीय नागरिकों सहित कई बहुमूल्य जानें जा चुकी हैं और हमलों की तीव्रता बढ़ती ही जा रही है।” मंत्रालय ने कहा, ''भारत इस बात को दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना या किसी भी तरह से नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालने से बचा जाना चाहिए।''

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments