श्रीराम कथा रस माधुरी का छठा दिन :- श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किए सूर्पनखा प्रसंग एवं सीता हरण प्रसंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में कथा व्यास पं महेश शर्मा हवेलीवाला ने षष्ठम दिवस को भरत का चित्रकूट प्रस्थान एवं अयोध्या वापसी, अत्री मिलन, जयंत की कुटिलता, सुतीक्षण प्रसंग, सूर्पनखा प्रसंग एवं सीता हरण के कथा प्रसंग राम भक्ति से ओतप्रोत श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किये। 

पं महेश शर्मा ने इन समस्त प्रसंगों का सविस्तार वर्णन करते हुए कहा कि इस चराचर जगत में भरत का भ्रातृ प्रेम और त्याग अनुपम और अतुलनीय है जिसकी मिसाल अभी तक उपलब्ध नहीं है। आपने कहा कि अत्यंत आसक्ति विनाश का कारक होती है जैसे सीता जी को कंचन मृग का मोह रावण द्वारा हरण के रूप में भोगना पड़ा। सीता विलाप, राम विरह और शबरी के निस्वार्थ प्रेम को कथा व्यास की संगीतमयी प्रस्तुति को सुरेश मानावत के निर्देशन में संगत दे रही टोली अत्यंत सरस और श्रवणीय बना देती है।

कथा में विचार परिवार के विभिन्न संगठनों भारतीय किसान संघ, सेवा भारती, स्वदेशी जागरण मंच, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आयोजक सर्राफ परिवार की ओर से भाव-भीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कल सप्तम दिवस को राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, रामेश्वर स्थापना, लंका पर आक्रमण तथा लक्ष्मण शक्ति का वर्णन किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments