एटीएम कार्ड चेंज कर धोखाधडी करने वाले शातिर अभियुक्त को चौमूं पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-विभिन्न थानों में धोखाधडी के कुल 24 प्रकरण हैं दर्ज

-अभियुक्त ने अनेकों वारदात को करना किया स्वीकार

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) एटीएम कार्ड चेंज कर धोखाधडी करने वाले शातिर अभियुक्त को चौमूं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा I.P.S. ने बताया कि जयपुर शहर में आए दिन ए.टी.एम. कार्ड बदलकर आमजन के साथ वित्तीय धोखाधडी करने वाले अपराधियों पर निगरानी कर कार्यवाई करने हेतू समस्त थानाधिकारीयों को निर्देशित किया जाकर महानगर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन एवं अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं उषा यादव I.P.S. के सुपरविजन व हरबेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं के नेतृत्व में चौमूं थाना क्षेत्र में कार्यवाही हेतु टीम गठित की गयी। जिसमें अभियुक्त को पकड़ने में सहायता मिली |

पुलिस थाना चौमूं पर परिवादी दुर्गा प्रसाद तम्बोलिया निवासी म. न. 41, बसंत विहार, दोलत शाह दरगाह के पास जयपुर रोड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 10.12.2025 को मैं एसबीआई बैक ए. टी.एम. माताजी मन्दिर के पास जयुपर रोड चौमूं से रुपये आहरण करने के लिये गया व 13,500 रुपये आहरण के लिये प्रोसिजर किया था तभी बीच में एक व्यक्ति आया और मुझे कहने लगा कि ऐसे पैसे नहीं निकलेंगे आपको इस ए.टी.एम. को पुनः वापस लगाना पडेगा और इसी दौरान उस व्यक्ति ने मेरा ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया और मुझे धोखे में रखते हुए दूसरा ए.टी.एम. कार्ड पकडाकर चला गया तथा 40000 हजार रूपये ए.टी.एम. से आहरण कर लिये तथा ज्वैलर्स शॉप से 70000 रुपये की खरीददारी कर ली। इस रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 139/2026 धारा 318 (4),316(2),303 (2) बीएनएस दर्ज कर अज्ञात मुल्जिम की तलाश प्रारम्भ की गई।

गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश हेतु ए. टी.एम. मशीन से संदिग्ध आरोपी के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक किये गये तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। प्राप्त हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई तो उक्त आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार मीणा के रूप में होना सामने आई। जिस पर राजेन्द्र कुमार मीणा को दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर उक्त वारदात को करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया | अभी आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफतार अभियुक्त राजेन्द्र कुमार मीणा उर्फ राजू पुत्र मंगेजाराम, उम्र 46 साल, निवासी मोठू मीणा की ढाणी,ग्राम न्योराणा, पुलिस थाना पाटन, जिला सीकर का निवासी है | अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है |

कार्यवाही में प्रहलाद सिंह हैड कानि., दिनेश हैड कानि., घनश्याम कानि., धोलूराम कानि.,मूलचन्द कानि.की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments