एमजीजीएस सिंगोद खुर्द में हुआ CCTV कैमरों का लोकार्पण, भामाशाहों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सिंगोद खुर्द में सीसीटीवी कैमरों के लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से 14 सीसीटीवी कैमरे, 43 इंच स्मार्ट टीवी, डबल बैटरी इन्वर्टर और वाटर फिल्टर भेंट किए गए।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सरदारमल जाखड़ ने 14 सीसीटीवी कैमरे एवं 43"स्मार्ट टीवी भेंट कर लोकार्पण किया। वहीं डॉ. मदन बराला (प्रबंधक निदेशक, कृषि विभाग बीकानेर) द्वारा डबल बैटरी इन्वर्टर तथा भामाशाह रोहिताश जाखड़ द्वारा वाटर फिल्टर विद्यालय को भेंट किया गया । इस अवसर पर सभी भामाशाहों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

संस्था प्रधान चंद्रशेखर बांकोलिया ने बताया कि सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित चार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया, जिनकी तैयारी अध्यापिका सुनीता एवं मीनू यादव के निर्देशन में करवाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृपानिधि त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथियों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,सिंगोद खुर्द,सज्जन सिंह, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सिंगोद कलां रमेशचंद बुटोलिया एवं एसएमसी अध्यक्ष लादूराम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान कालूराम बांकोलिया, रामदेव शास्त्री, बजरंग सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत, मदनलाल जाखड़, सुरेश कुमार मीणा, गोवर्धन चौपड़ा, सुरेन्द्र चौपड़ा, श्रवण असावा, लक्ष्मण सिहाग, मुरलीधर टेलर, कानाराम जाखड़, जीवनराम झिगोनिया, लहरी, बंशीधर झिगोनिया, मालीराम कुमावत, स्योराम, गुलाबजी, शांतिलाल वर्मा, भूरामल झिगोनिया, श्याम सुंदर, सांवरमल जांगिड़ व मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व महिलाओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments