पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तथ्यहीन दावों पर भाजपा का कड़ा प्रहार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

शर्मा ने गहलोत के हालिया 'इंतजार शास्त्र' वीडियो श्रृंखला और सार्वजनिक आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू होने की सलाह दी है। तथ्यहीन आंकड़ों पर सवाल रामलाल शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत द्वारा मीडिया के सामने रखे जा रहे आंकड़े और घटनाएं पूरी तरह से भ्रामक हैं। 

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जयपुर में कमल मीणा की हत्या की खबर को गहलोत ने गलत तरीके से प्रचारित किया, जबकि वास्तविकता में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई थी, हत्या नहीं। 

अविश्वसनीय सलाहकार टीम :- प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गहलोत को तथ्यों से अवगत कराने वाली उनकी टीम 'विश्वसनीय' नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना का स्थान है, लेकिन एक पूर्व मुख्यमंत्री को गलत और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

पुरानी सरकार की विफलताओं का स्मरण :- शर्मा ने गहलोत सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान प्राकृतिक संपदाओं की जमकर लूट हुई और आरपीएससी (RPSC) जैसी संस्थाओं को कुछ खास लोगों के हाथों की कठपुतली बनाकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

​उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर गहलोत सरकार का काम वास्तव में 'बेहतरीन' होता, तो 2023 के चुनावों में प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर नहीं करती। जनता ने उनके शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे दर्दों को अभी भुलाया नहीं है।

आगामी चुनाव और युवा शक्ति :-  शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजस्थान का युवा वर्ग कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का बदला आने वाले समय में जरूर लेगा। ​रामलाल शर्मा ने अंत में कहा कि वर्तमान सरकार विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर है, जबकि विपक्ष केवल भ्रामक विमर्श (Narrative) गढ़ने में लगा हुआ है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments