अमन सैनी प्रेसिडेंट इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट्स एसोसिएशन जयपुर करेंगे नेपाल का दौरा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च के छात्र अमन सैनी प्रेसिडेंट इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन जयपुर का चयन नेपाल के अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन इंडिया के प्रेसिडेंट के द्वारा किया गया है | 

चयन के दौरान वर्चुअल साक्षात्कार उपरोक्त संबंध में लिया गया था और और साक्षात्कार में सफल होने के पश्चात उनका चयन किया गया | उल्लेखनीय है कि अमन सैनी पूर्व में फाउंडर वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन जयपुर भी रह चुके हैं | शेखावाटी ग्रामीण क्षेत्र नवलगढ़ के रहने वाले हैं |

वेटरनरी स्टूडेंट वेलफेयर  को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम भी आयोजित कर चुके हैं | वर्तमान में इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन इंडिया के जूनियर एक्सचेंज ऑफिसर भी है | जयपुर काईट फेस्टिवल के दौरान अपनी टीम के साथ घायल पक्षियों का इलाज करने के लिए लगाए गए कैंप में अपनी टीम के साथ सेवाएं दे चुके हैं |

समय-समय पर इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट संगठन के लिए वर्चुअल सेमिनार एवं इंटरनेशनल एक्सचेंज कार्यक्रम भी आयोजित करते रहते हैं | नेपाल में 5 से 11 अप्रैल के बीच नेपाल की वेटरनरी कॉलेज की इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट संगठन के अधिकारियों से भी उनके यूनिवर्सिटी में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगे और परस्पर सहयोग के द्वारा एनिमल वेलफेयर एवं वेटरनरी स्टूडेंट वेलफेयर मे नवाचार की संभावनाओं को तरासेंगे | 

जलवायु परिवर्तन से पशुओं के आहार स्वास्थ्य जनसंख्या एवं उनकी उत्पादकता पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा करेंगे | निकट भविष्य में इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन नेपाल के मेंबर्स को भी जयपुर राजस्थान का भ्रमण करने के लिए निमंत्रण देंगे | नेपाल भ्रमण के दौरान नेपाल की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा |

उल्लेखनीय है कि गाय को नेपाल में राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त है | अमन सैनी का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा है  | इस खबर से उनके पैतृक गांव नवलगढ़ के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments