केक काटकर मनाया 16वां विश्व थांग ता दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बगड़ (संस्कार सृजन) स्पोर्ट्स जोन एकेडमी में केक काटकर 16वां विश्व थांग ता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजस्थान थांग ता के संरक्षण उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि थांग ता एक भारतीय प्राचीन मार्शल आर्ट्स है,जो कि मणिपुरी मार्शल आर्ट के नाम से जानी जाती है | थांग ता फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेम कुमार, विनोद शर्मा, किरण कुमार और श्यामनन्दा की मेहनत से ही थांग ता को खेलो इंडिया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में जोड़ा गया है।


थांग ता को होन लाललोंग के नाम से भी जाना जाता था। जिसका अर्थ है तलवार और भाले की कला | विश्व में 20 से ज्यादा देशों में थांग ता खेल खेला जाता है। थांग ता तलवार और ढाल से खेला जाता है। फिलहाल केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनसुख मावंडिया भी भारतीय पारंपरिक खेलो को विश्व स्तर पर ले जाने का काम कर रहे है , उन्होंने यह आदेश दिया है कि खेलो इंडिया में मेडल जीतने वालों को केंद्र सरकार की सभी नौकरियों में विशेष छूट मिलेगी। इस निर्णय से खिलाड़ियों का बहुत फायदा होगा।   

राजस्थान थांग ता संघ के मुख्य संरक्षण डॉ. संदीप धतरवाल ने कहा कि मार्शल आर्ट एक खेल नहीं आत्मरक्षा है उसे आज के टाइम हर लड़का लड़की को सीखना चाहिए । यह शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी तेज करता है। समय की पाबंदी और नियमों का सम्मान करना सिखाता है। दूसरों के प्रति आदर भाव रखना इस कला की नींव है। खेल पदक के लिए होते हैं, मार्शल आर्ट व्यक्तित्व के निर्माण के लिए । एक मार्शल खिलाड़ी कभी लड़ाई शुरू नहीं करता, वह उसे खत्म करने की क्षमता रखता है। 

एकेडमी के संचालक और राजस्थान थांग ता के वाइस प्रेसिडेंट राकेश सैनी ने केक काटकर सभी को विश्व थांग ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी | कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। खेल के बिना जीवन अधूरा है। थांग ता खेल को खेलो इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वर्ल्ड मार्शल आर्ट यूनियन, एक भारत श्रेष्ठ भारत, फिट इंडिया, नेशनल एंटी ड्रॉपिंग एजेंसी अदि से मान्यता प्राप्त  है। 

इस मौके पर राजस्थान थांग ता के  सेक्रेटरी कोमल कंवर, ब्रजराज सिंह शेखावत ,डॉ. दिशांत मीणा, मुकेश योगी, अजय सिंह शेखावत, बनकट शर्मा, डॉ.प्रवीण कालेर, निखिल सैनी, एकेडमी  अकाउंटेंट पूनम कुमावत ,गजानंद सैनी आदि उपस्थित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments