उदयपुर जिले का कब चतुर्थ चरण हीरक पंख बुलबुल और गोल्डन ऐरो प्रशिक्षण एवं जांच शिविर सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिले का जिला स्तरीय चतुर्थ चरण कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 फरवरी तक उदयनिवास पर आयोजित किया गया।

शिविर का समारोह प्रतिमा शर्मा प्रिंसिपल महाराणा मेवाड़ विधा मंदिर स्कूल अंबामाता उदयपुर के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ धर्मपाल सिंह डूडी ग्रुप लीडर एवं रोवर लीडर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर,सुरेन्द्र रावल,कुशल रावल निदेशक अभिनव शिक्षण संस्थान के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।

उदयपुर जिले के सी. ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में महाराणा विधा मंदिर स्कूल ,राकवुडस हाई स्कूल,अभिनव स्कूल,बी एन पब्लिक स्कूल,मिकेडो ग्लोबल स्कूल, हैप्पी होम स्कूल के 150 कब बालकों तथा 145 बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का स्काउट आंदोलन का स्कार्फ पहनाकर तथा मेवाड़ी परंपरा अनुसार उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। कब विभाग के प्रधान शिविराधिपति सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे थे। तथा बुलबुल विभाग की शिविराधिपत सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा थी।

चतुर्थ चरण कब शिविर का संचालक कुंज बिहारी मेनारिया वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर ने किया, हीरक पंख बुलबुल शिविर का संचालन अंजना शर्मा लीडर ट्रेनर ने किया।

पाण्डे ने बताया कि शिविर मे प्रथम चरण से गोल्डन ऐरो तक के सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण और परीक्षण के साथ ही आंदोलन की जानकारी, नियम, प्रतिज्ञा, चिन्ह, सैल्यूट, आदर्श वाक्य, जंगल बुक की मोगली कहानी, वीर गर्जना, विशाल गर्जना,बी पी सिक्स, यूनिफार्म, दक्षता बैज, टैस्ट कार्ड, लाल फूल, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं पैपर कटिंग,पैपर मेशी, कले आर्ट, ड्राइंग, निबंध, भाषण सहित मेंढक कूद, बगड़ चलाना,तारा की कहानी,घेरे के गीत आदि का प्रशिक्षण और जांच कुशल और दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया।

बतौर मुख्य अतिथि पद से संभागियो को संबोधित करते हुए प्रतिमा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बालक बालिकाओं को स्काउटिंग की महत्ता निश्चित तौर पर सुनागरिक की और ले जाने का सशक्त माध्यम है। शिविर में सीखे गए अनुशासन, समय की पाबंदी तथा व्यक्तित्व निर्माण के टिप्स की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गतिविधि हरेक स्कूल में चलना आवश्यक है।

विशिष्ठ अतिथि पद से संबंधित करते हुए डॉ. धर्मपाल सिंह डूडी ने कहा कि कच्ची मिट्टी को ही आकार दिया जाना संभव है स्काउट गाइड आंदोलन में आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न शाखाएं इस बात की जीवंत उदाहरण है। बाल्यकाल में जो छात्र छात्राएं कब बुलबुल के रुप में अपने आदर्श वाक्य कोशिश करो से शुरू होकर युवा बनने पर रोवर रेंजर के रुप में आदर्श वाक्य सेवा को चरितार्थ करते हैं।

विशिष्ठ अतिथि पद से ही सुरेन्द्र कुमार रावल और कुशल रावल ने अपने स्काउटिंग के संस्मरण सुनाए। संचालन व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले संभागी कब बुलबुल के स्काउटर गाइडर का अतिथियों के कर कमलों से उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कब बुलबुल ने शिविर मेरी नजर में अपने अनुभव भी सुनाए। संचालन सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने किया तथा अंत में आभार अंजना शर्मा ने ज्ञापित किया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments