टाइम बैंक उदयपुर की बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सामाजिक सहयोग एवं समय आधारित सेवा विनिमय की अभिनव अवधारणा पर कार्यरत टाइम बैंक उदयपुर की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के 65 सक्रिय सदस्य अपने जीवनसाथी सहित उपस्थित रहे।

संस्था के एम.के. मथुर एवं के.के. शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 7 सदस्यों से प्रारम्भ हुई टाइम बैंक उदयपुर इकाई ने अपने पाँच वर्ष के सफल कार्यकाल में 430 से अधिक सदस्यों को जोड़ा है। संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से अब शहर को 3 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत पाँच सब-ग्रुप में विभाजित किया गया है। 

इनमें हिरण मगरी के दो तथा सुभाषनगर के समूह ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। आगे से प्रत्येक सब-ग्रुप की मासिक बैठकें स्थानीय स्तर पर आयोजित होंगी, जबकि सभी सदस्यों की सामूहिक बैठक त्रैमासिक रूप से आयोजित की जाएगी।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत गीत, ग़ज़ल एवं रोचक खेलों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन ई.सी.पी. जैन ने किया। उन्होंने माँ पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। 

नई सदस्या जगदीश्वरी ने रोचक कहानी सुनाई। एम.पी. मथुर ने अपनी मधुर आवाज़ में विमल शर्मा द्वारा लिखित ग़ज़ल ‘ख़ामोशी की भी चुप्पी’ प्रस्तुत की। भगवत सिंह हाड़ा ने ‘आँसू भरी है’, विपिन गुप्ता ने ग़ज़ल ‘झुकी झुकी सी नज़र’, डॉ. अशोक गुप्ता ने कविता ‘मेरे भारत की माटी’, संजय  गुप्ता देवेश ने - तांडव लय में धनाक्षरी छंद, एम.जी. वार्ष्णेय ने देशभक्ति गीत, झनक ने भजन तथा राजू बड़वा ने ‘अभी ना जाओ’ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में मेडिकल कैंप एवं निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर आयोजित करने पर विस्तृत मंथन किया गया। साथ ही बैठक में चयनित सदस्यों को फ्री हार्ट किट का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर संगठन में सात नए सदस्यों का तिलक लगाकर, उपरणा पहनाकर तालियों के साथ स्वागत किया गया एवं परिचय प्राप्त किया गया। वक्ताओं ने टाइम बैंक की मूल भावना — “समय के माध्यम से सेवा” — को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर विमल शर्मा ने अपनी स्वरचित एवं प्रकाशित कविता ‘समय की अमूल्य सौगात’ सुनाई। सदस्यों ने आपसी सहभागिता एवं सौहार्द के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया एवं राष्ट्र गान व स्नेह भोज उपरांत कार्यक्रम को विराम दिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments