साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह निहारिका का हुआ समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह “निहारिका” का समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्राचार्य  प्रो राजेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो राजेंद्र कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सराहना की। 

सांस्कृतिक समिति संयोजक प्रो माधुरी गोस्वामी ने बताया कि एकल, युगल व समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से कला व संस्कृति के रंग बिखेरते हुए आनंद, वीरता, प्रेम और उत्साह की बानगी प्रस्तुत की। 

सांस्कृतिक समिति सदस्य प्रो हँसा लुनायच, डॉ ऋचा गुप्ता, डॉ नीलम शर्मा व डॉ प्रीति सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो उषा परनामी, प्रो मीनाक्षी जैन, प्रो हेमलता अंकोदिया, प्रो रीना शक्तावत, अनिता कुमावत, रेशमा कंवर रहे। 

छात्राओं ने मत पीओ म्हारा छेल तंबाकू..., काली काली में घुमा दो.. , घूमर घूमर...., खम्मां घनी.. राजस्थानी व हिंदी गानों पर अपनी एकल , युगल व समूह नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के संदेश भी दिए। 

प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने परिणामी की घोषणा करते हुए बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या शर्मा, द्वितीय संजना कुमावत एवं तृतीय स्थान पर लावण्या जोशी रही, श्लोक पाठ प्रतियोगिता में  दिव्या शर्मा प्रथम,  अंजली प्रजापत देती एवं पायल प्रजापत तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से कोमल जाट व संजना कुमावत, द्वितीय स्थान पायल प्रजापत को मिला। आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या शर्मा, द्वितीय  निकाहत कुरैशी एवं तृतीय स्थान संजना कुमावत ने अर्जित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी सैनी ने प्रथम, पायल जाजौरिया ने द्वितीय तथा वंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी सैनी, द्वितीय योगिता सैनी एवं तृतीय स्थान अंजली बुनकर ने अर्जित किया। निबंध प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा प्रथम, संजना कुमावत द्वितीय तथा योगिता सैनी तृतीय स्थान पर रहीं।

सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता में नेहा प्रजापत प्रथम, नीतू कुमावत द्वितीय तथा तनु सैनी एवं कोमल जाट तृतीय स्थान पर रहीं। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल जाजौरिया, द्वितीय स्थान तनु सैनी एवं तृतीय स्थान अनामिका मीणा ने प्राप्त किया।

आयोजित युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम काजल प्रजापत एवं पायल प्रजापत तथा खुशी कंवर एवं मुस्कान सैनी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कोमल जाट एवं नेहा यादव तथा तृतीय स्थान मीनाक्षी कुमावत एवं निकाहत कुरैशी को मिला।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में कोमल राठौड़ प्रथम, योगिता सैनी द्वितीय एवं पायल जाजौरिया तृतीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका, रेखा व अक्षिता ने प्रथम स्थान, तनु कुमावत, तनु लाम्बा एवं मीनू यादव ने द्वितीय स्थान तथा नेहा यादव, ऋतु कुमावत, पायल प्रजापति एवं कोमल जाट ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

इस अवसर सभी संकाय सदस्य व विशाल संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं। कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक सदस्य एवं  छात्राएं उपस्थित रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments