राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में निहारिका का हुआ भव्य शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में साहित्यिक व सांस्कृतिक सप्ताह “निहारिका” का भव्य शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफ़ेसर राजेंद्र कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। 

प्राचार्य प्रो राजेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को निहारिका कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया व कहा कि ये कार्यक्रम विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण व चिरकालिक स्थान रखते हैं। 

सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रो माधुरी गोस्वामी ने सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “निहारिका” कार्यक्रम कला, साहित्य एवं संस्कृति का वह संगम है जो छात्राओं की प्रतिभा को निखारने व मुखरित करने हेतु मंच प्रदान करता है। 

प्रो गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि आज वाद-विवाद, काव्यपाठ, श्लोक पाठ, आशुभाषण, पोस्टर, नारा लेखन व निबंध लेखन आदि साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

सांस्कृतिक समिति सदस्य प्रो हँसा लूनायच, डॉ प्रीति सिंह, डॉ ऋचा गुप्ता, डॉ नीलम शर्मा ने साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रो मीनाक्षी जैन, प्रो उमेश कुमार, डॉ रीना शक्तावत, डॉ भगवान सहाय शर्मा, डॉ अजय कुमार, व डॉ अनीता कुमावत रहे। 

कार्यक्रम में प्रो हेमलता अंकोदिया, मीना शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, प्रहलाद यादव, मनीषा ढाका भी उपस्थित थे। कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments