सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) चलो कुछ न्यारा करते हैं के संकल्प के तहत चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव “सीकेएनकेएच उड़ान” ओडिशा राज्य के पवित्र नगर पूरी में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम पूरी स्थित सरकारी युवा आवास में आयोजित किया गया, जिसका भव्य समापन संस्कृति भवन, पूरी में किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों से पधारे युवा समाजसेवियों एवं शिक्षकों को श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन कराए गए। इसके उपरांत संध्या समय प्रतिभागियों ने पूरी के समुद्र तटों का भ्रमण किया।

द्वितीय दिवस को शुभ यूथ इंटरेक्शन सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहा प्रजापति (दुर्ग, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहीं। इसके साथ ही पुस्तक विमोचन समारोह एवं वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पूरी स्थित आर्ट गैलरी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने ओडिशा की समृद्ध कला एवं संस्कृति का सजीव अनुभव किया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. शत्रुध्न पाणिग्रही, ओड़िया विश्वविद्यालय, साखीगोपाल के कर-कमलों द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. प्रभात रंजन, निदेशक, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और पूजा गोस्वामी, उपाध्यक्ष, एजुकेरिया ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन उपस्थित रहीं।

साथ ही फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राघव चंद्रनाथ, उपाध्यक्ष राजगुरु सिंह , महासचिव प्रीतेश तिवारी एवं पूरी जिला समिति के उपाध्यक्ष डॉ बलराम दास की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी एवं बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


देश के विभिन्न राज्यों से पधारे समाजसेवियों एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं में शामिल थे, परोमिता दास, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीतम कुमार, नितीश कुमार, आरती कुमारी, अजय कुमार, हरिओम कुमार, मृत्युंजय कुमार, सचिन विश्वकर्मा, जानकी जोशी एवं श्रुति मैती।


कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसमें मनीषा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीतम कुमार, नितीश कुमार, आरती कुमारी एवं अजय कुमार ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रणधीर कुमार, गौरव कांति सहा एवं अजय कुमार द्वारा किया गया।


आयोजन की सफलता हेतु आयोजक समिति के संयोजक बबलू कुमार, सह-संयोजक रणधीर कुमार, समन्वयक रिंकू रहेजा एवं सह-समन्वयक डॉ. ऋषिका वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


एक बयान में सीकेएनकेएच फाउंडेशन के महासचिव श्री प्रीतेश तिवारी ने आयोजक समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments