राज्य महिला नीति के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के राज्य महिला नीति प्रभाग के तत्वावधान में छात्राओं के लिए आउट-डोर एवं इन-डोर खेलकूद प्रतियोगिताओं का महाविद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम का उद्घाटन व अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल छात्राओं में आत्मविश्वास, शारीरिक-मानसिक स्वास्थय, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। 

इस अवसर पर इन-डोर गेम में कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही, आउट-डोर प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड, गोला फेंक, डिस्क-थ्रो, भाला फेंक तथा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

100 मीटर दौड प्रतियोगिता में अनिशा कुमावत, अन्नू यादव व रचनी कुमावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक, डिस्क-थ्रो व भाला फेंक प्रतियोगिता में पंचम सेमेस्टर की छात्रा अनिशा कुमावत विजेता व सुनिता कुमावत उपविजेता रही। 

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल संयोजक डाॅ शक्ति सिंह शेखावत व खेल अधिकारी डाॅ. आर.एल. मीणा में मार्गदर्शन में आयोजित की गई। परिणाम घोषणा व समापन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. चिरंजी लाल परिहार द्वारा की गई। 

इस अवसर पर प्रो. मानप्रकाश मीणा, डाॅ. सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रो. प्राची शास्त्री, प्रो. अमिता कुमारी, डाॅ. अशोक मीणा, डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. मिनाक्षी गुप्ता, डाॅ. वीणा माथुर, डाॅ. नीलम कृष्णियां, डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा, डाॅ. सुरेन्द्र मीणा, डाॅ. लोकेश मीणा व डाॅ. सीमन्तनी पालावत आदि ने खेल आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन राज्य महिला नीति संयोजक डाॅ. दीपा वर्मा के नतृत्व में किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments