सिटी पार्क में Rose Show-2026 का सफल आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित 51वां रोज शो ने न केवल स्थानीय बल्कि आने वाले सभी पर्यटकों का दिल जीत लिया। शो के अलावा पार्क में राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी . श्रीनिवास ने खुले आसमान में बैलून छोडकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रोज शो का दौरा कर गुलाब की किस्म के बारे में जानकारी ली।


उन्होंने कहा की जयपुराइट्स के लिए रोज़ शो एक अनूठा अवसर है जहाँ रंग और सुगंध की दावत का आनंद लेते हुए फूल की देखभाल और विकास से संबंधित वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने मुख्य सचिव को सेंट्रल पार्क का अवलोकन करवाते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यकरण के कार्यों के बारे में जानकारी दी । मुख्य सचिव ने सिटी पार्क की लैंडस्केपिंग तथा बागबानी की प्रशंसा करते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया ।

रोज सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने गुलाब की विभिन्न क़िस्मों के बारे में बताते हुए गुलाब के इतहास के ऊपर प्रकाश डाला और साथ ही रोज शो को अब पूरे राजस्थान में आयोजित करने की घोषणा भी की । जिसके पश्चात विभिन्न रोज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को सम्मानित किया गया जिसमे किंग ऑफ़ रोज़ अर्जुन लाल को, सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण को क्वीन ऑफ़ रोज और प्रिंसेस ऑफ़ रोज़ पीडब्ल्यूडी कोटा को मिला ।

शो में रंगों से भरे अलग-अलग प्रजाति के गुलाब रखे थे।जो लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे थे, वे गुलाब को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे थे।कोई गुलाब के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बना रहा था।विभिन्न वस्तुओं के साथ गुलाब को खुबसूरत अंदाज में सजाया गया था। शहरवासियों को सिटी पार्क में गुलाब प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक चटख रंगों के गुलाब देखकर सभी का मन खिल गया। गुनगुनी धूप के साथ गुलाबों की दुनिया के साथ समय बिताना सुखद आनंद की अनुभूति दे गया। शो में आमजन ने भी विभिन्न उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा लिया। अच्छे गुलाबों की किस्मों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा पेंटिंग कंपटीशन सहित कई अन्य रचनात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनके विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

रोज शो में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, श्रुति भारद्वाज प्रबंध निदेशक आरएफडीसी, वि श्रवण कुमार सचिव , विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, रमाकांत गुप्ता, संयुक्त निदेशक स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो, आवासन मंडल के सचिव गोपाल सिंह,मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल  ,सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित जूरी के सदस्य मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments