54 दिनों तक अखंड 6700 से ज्यादा घंटे जाप में जुड़े 300 से अधिक युवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) तेरापंथ समाज के युवा व किशोरों द्वारा जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54 दिनों तक अखण्ड जाप का क्रम अनवरत संचालित हुआ। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नेपाल के साथ साथ पूरे देश में फैली अपनी शाखा परिषदों के माध्यम से दिनांक 15 दिसंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवाया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने बताया कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य तुलसी के दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की गई । ये जप अभ्यर्थना तेरापंथ धर्म संघ के संस्थापक आचार्य  भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया (राजस्थान) से नवमे आचार्य गणाधिपती तुलसी की जन्मस्थली लाडनूं (राजस्थान) तक तेरापंथ धर्म संघ के वर्तमान आचार्य महाश्रमण की विहार यात्रा के दौरान की गई। 

इस महा आयोजन का शुभारंभ तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम आचार्य युग प्रधान महाश्रमण ने स्वयं के मुखारबिंद से "ॐ भिक्षु ॐ भिक्षु ॐ भिक्षु ॐ, जय तुलसी जय तुलसी जय तुलसी जय " का जप किया जिसमें हजारों युवा एवं किशोर सहभागी बनें । 

राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने बताया कि संस्था द्वारा अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54 दिनों के अखंड जप का क्रम अनवरत रूप से संचालित हुआ,जिसमें देश-विदेश की सभी परिषदें पूर्ण उत्साह एवं सहभागिता के साथ जुड़ी रही।

तपोयज्ञ आयाम के राष्ट्रीय प्रभारी देव चावत ने बताया कि 54 दिनों तक चलने वाले अखंड जाप में 300 से अधिक परिषदें सहभागी बनी,इस अभ्यर्थना में 6700 से ज्यादा घंटे अनवरत जप का क्रम चला  जिसमें तेरापंथी युवक व किशोरों ने हिस्सा लिया।आयाम के राष्ट्रीय सह प्रभारी विनोद मुथा ने बताया कि इस आयोजन में तपोयज्ञ टीम,अभातेयुप के कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश की युवा शक्ति एवं संपूर्ण श्रावक समाज का भी अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments