सुबोध पीजी कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामबाग सर्किल, जयपुर में ‘‘इन्टरफेस बिट्वीन साइन्स, सोसायटी एण्ड एनवायरमेंटः टुवर्ड्स इनक्लुजिव एण्ड सस्टेनेबल डवलपमेंट’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ गुरुवार 5, फरवरी, 2026 को हुआ।


राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि संजय शर्मा, राज्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, राजस्थान सरकार ने कहा कि वर्तमान के सबसे प्रासंगिक विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण से ही जीवन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री के अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ को आत्मसात करते हुए हमें अधिकाधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरित एवं शुद्ध बनाना होगा। हमें स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए जल, पहाड़ और वृक्षों को बचाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विज्ञान का सदुपयोग मानव जाति की भलाई के लिए करें। 

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वी. सरवन कुमार, सचिव, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, राजस्थान सरकार ने कहा कि हमें विज्ञान, पर्यावरण एवं समाज के बीच संतुलन बनाना होगा। हमें अपने विकास के लक्ष्य तय कर, पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने होंगे। सत्र के विशिष्ट अतिथि पवन कुमार उपाध्याय, प्रशासन, प्रिन्सिपल चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट, राजस्थान सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हम पौधे लगायें ही नहीं, बल्कि उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करें। उन्होंने वन्य जीवों के संरक्षण, अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की महती आवश्यकता बताई। 

उद्घाटन सत्र के मुख्यवक्ता गौहर रज़ा, प्रिन्सिपल इन्वेस्टीगेटर, नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्यूनिकेशन एण्ड पॉलिसी रिसर्च ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी दोनों भिन्न-भिन्न है। विज्ञान का लक्ष्य है ज्ञान हासिल करना और प्रौद्योगिकी का लक्ष्य है हमारी क्षमता को बढ़ाना। हमें इनमें समन्वय करना होगा। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भुवनेश माथुर ने क्लीन एण्ड ग्रीन टेक्नोलॉजी से अवगत करवाया, उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा आयोजित किए जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में सुबोध शिक्षा समिति के मानद मंत्री एस.एस. बोथरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सुबोध शिक्षा समिति की विकास यात्रा से अवगत करवाया और साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में निष्ठा, समर्पण, कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि संगोष्ठी का विषय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। विज्ञान अकेला नवाचार नहीं कर सकता उसके सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण की वास्तविकता का भी ध्यान रखना होगा। हम तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज और विकसित भारत का सपना पूर्ण कर सकते हैं। संगोष्ठी की संयोजक डॉ. अनंत विजया सोनी ने कहा कि हाइब्रिड मोड पर आयोजित इस संगोष्ठी में 400 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और देशभर से 250 से अधिक शिक्षाविद्, समाजशास्त्री, पर्यावरणविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। संगोष्ठी में चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पैनल डिस्कशन एवं पोस्टर प्रजेंटेशन सत्र भी हो रहे हैं। राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. राजेश कुमार यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments