गौवंश के स्वास्थ्य को खतरा : बड़ा की पुलिया के पास कूड़े-कचरे से ग्रामीणों में आक्रोश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

खवारानीजी (संस्कार सृजन) कस्बे के दौसा रोड स्थित बड़ा की पुलिया के पास लंबे समय से पॉलिथीन और कूड़ा-कचरा पड़े रहने से गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर शहर मंत्री अंकित शर्मा ने बताया कि यह मार्ग दिनभर आवागमन वाला है, इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । पॉलिथीन व खुले कूड़े के कारण गौवंश के बीमार होने और उनकी जान जाने की आशंका बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ।  अंकित शर्मा ने बताया कि कई बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासक शांति देवी द्वारा गौवंश की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे रोष बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दौसा रोड स्थित बड़ा की पुलिया के आसपास तत्काल सफाई करवाई जाए, पॉलिथीन हटाई जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। गांव वालों का कहना है कि गौ माता हमारी माता है और उसकी रक्षा करना समाज व प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments