कन्या महाविद्यालय चौमूं में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित  किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यवहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा।

इस अवसर पर नारी शक्ति संस्था से जुड़ी प्रशिक्षक धर्मा नागा जाट, जो कि एक अनुभवी जिम ट्रेनर हैं, द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा एवं फिटनेस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि धर्मा नागा जाट अब तक पंद्रह हजार से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा व फिटनेस के गुर सिखा चुकी हैं। उनके प्रशिक्षण ने छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम में कुल 107 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन  महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. उषा परनामी,  राज्य महिला नीति प्रभारी डॉ. माधुरी गोस्वामी, छात्रा सुरक्षा समिति प्रभारी डॉ. हंसा लुनायच के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों डॉ. रीना शाक्तावत, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अनीता कुमावत, डॉ. शहिना परवीन उपस्थित रहे एवं कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments