श्याम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व पार्षद राजेश वर्मा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले खाटू श्याम जी के पावन लक्खी मेले को लेकर नगर परिषद चौमूं के पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर रोड स्थित उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने बताया कि चौमूं उपखंड क्षेत्र से होकर खाटू धाम की ओर पैदल प्रस्थान करने वाले लाखों श्याम श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धामय बनाए जाने की आवश्यकता से अवगत कराया गया।

वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान जयपुर, चंदवाजी, रेनवाल रोड, बिहारीपुरा एवं सामोद रोड सहित विभिन्न मार्गों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौमूं क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ऐसे में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, चल शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, सुचारु यातायात संचालन तथा मार्गों पर अतिक्रमण के प्रभावी व्यवस्थापन जैसे विषय श्रद्धालुओं की सुविधा से सीधे जुड़े हुए हैं, जिन पर समय रहते समन्वित रूप से कार्य किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि श्याम भक्तों की सेवा ही सच्ची आस्था का स्वरूप है और चौमूं से गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित तथा सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ प्रशासन से मेले से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर छीतरमल बबेरवाल व नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रसाद सैनी भी उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments