धूमधाम से आयोजित हुआ इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा के मार्गदर्शन में  मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा भविष्य के जिम्मेदार मतदाताओं का निर्माण करना रहा।


विद्यालय सीएलसी प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्वीप समन्वयक दौसा डॉ. रामवीर चौधरी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश बनापुरिया उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ-सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे पूरे परिसर में प्रेरणादायी वातावरण का संचार हुआ। 

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्वाचन जागरूकता विषयक पोस्टर, स्लोगन, चित्रकला एवं रंगोली प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतंत्र में नागरिक सहभागिता और जिम्मेदार मतदाता बनने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, भाषण, स्लोगन लेखन एवं रंगोली के विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं पर निर्भर करती है, और विद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी एवं संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में मतदान अवश्य करने और परिवार तथा समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। माया नागर छात्रा 12 कक्षा ने लोकतंत्र पर प्रभावी भाषण दिया।

जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को मतदाता शपथ दिलाई तथा कहा कि देश का मतदाता संविधान की आत्मा और लोकतंत्र की शक्ति है। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश बनापुरिया ने भी विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राधामोहन गुप्ता एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालनकर्ता रामावतार बोहरा।

 इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, यशवंत शर्मा, उम्मेद सिंह प्रभारी ई एल सी छात्राएँ, अभिभावक एवं स्वीप टीम के सदस्य बबलू, घनश्याम, विवेक, अमित, उर्मिला देवी, रजनी देवी,सुमन देवी,रेणु देवी, निरमा देवी, संगीता देवी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments