श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में नशे के कारण और निवारण विषय पर हुई परिचर्चा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह के अन्तर्गत नशा मुक्ति क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'नशे के कारण और निवारण विषय पर व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. छगन लाल महोलिया प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, जामडोली ने अपने उद्बोधन में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा नशे की रोकथाम हेतु परिवार, समाज एवं शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। नशे के दूष्परिणामों को रेखांकित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की महती भूमिका होती है। नशा युवाशक्ति को भ्रमित कर सामाजिक एवं आर्थिक नकारात्मकताए विकसित करता है। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकारो द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। माननीय प्राचार्य ने समाचार पत्र में प्रकाशित ड्रग्स फ्री राजस्थान लेख पर प्रकाश डाला। जिसमें भिन्न विभागों की भूमिका सहित कॉलेज शिक्षा विभाग के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. सुनील कुमार शर्मा सहायक आचार्य प्राणीशास्त्र द्वारा किया गया एवं अंत में नशा मुक्ति क्लब की प्रभारी प्रो. कविता साहनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी वक्ताओं एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments