शाहपुरा क्षेत्र में आर्मी कैंटीन खोलने की मांग, विधायक यादव ने लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विधायक मनीष यादव ने क्षेत्र शाहपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु आर्मी/सीएसडी कैंटीन खोले जाने की मांग की है। विधायक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विधायक यादव ने पत्र में उल्लेख किया कि शाहपुरा, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, आमेर क्षेत्र के चंदवाजी तथा विराटनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में थल, जल एवं वायु सेना के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक निवास करते हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में वर्तमान में आर्मी या सीएसडी कैंटीन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते सैनिकों एवं उनके परिवारों को दैनिक आवश्यक वस्तुएँ प्राप्त करने के लिए जयपुर अथवा सीकर जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और असुविधा तीनों बढ़ती हैं।

विधायक यादव के निजी सहायक ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के कई सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों द्वारा इस संबंध में विधायक को अवगत करवाया गया है जिसको लेकर विधायक ने पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र या उपयुक्त स्थान पर आर्मी/सीएसडी कैंटीन खोली जाए, जिससे सैनिकों एवं उनके परिवारों को राहत मिल सके। विधायक यादव ने कहा कि यह निर्णय न केवल सैनिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, बल्कि राष्ट्र सेवा में समर्पित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को भी सुदृढ़ करेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments