PM युवा 3.0 में जयपुर IGNOU क्षेत्रीय केन्द्र के छात्र का हुआ चयन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्ग दर्शन योजना ;पीएम.युवा 3.0 के अंतर्गत संस्कृत विषय से देशभर में केवल एक मात्र चयन के रूप में छात्र नरेन्द्र प्रताप सिंह का चयन हुआ है जो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जयपुर क्षेत्रीय केन्द्र के केन्द्रीय संस्कृत विश्वद्यालय अध्ययन केन्द्र में MA हिन्दू अध्ययन का छात्र हैं । यह उपलब्धि न केवल क्षेत्रीय केन्द्र बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी अत्यंत गौरवपूर्ण मानी जा रही है।

छात्र का स्वीकृत विषय हैं :-

"आधुनिक भारत के निर्माता सचिन तेन्दुलकर" एवं इसके साथ ही भारतीय खेल परंपरा एवं क्रिकेट क्रीडा की शब्दावली को संस्कृत में लेखन करना। पीएम युवा 3.0 चयन के लिए देश भर से लाखों अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था | जिनका तीन चरणों में परीक्षण किया गया

गहन परीक्षण के उपरांत इस छात्र का संस्कृत भाषा के अंतर्गत चयन हुआ हैं |अखिल भारतीय सूची में संस्कृत भाषा में चयनित एकमात्र अभ्यर्थी यह छात्र हैं। पीएम.युवा 3.0 योजना का उद्देश्य 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों को भारत की संस्कृति, विरासत, भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्र निर्माण में भारतीय प्रवासी तथा आधुनिक भारत(1950-2025) के निर्माताओं जैसे विषयों पर लेखन हेतु प्रोत्साहित करना है। 

चयनित लेखक को छह माह तक प्रतिष्ठित विद्वानों एवं एनबीटीके विशेषज्ञ संपादकों से मार्गदर्शन, प्रतिमाह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति कुल 3 लाख रुपये पांडु लिपिका प्रकाशन तथा 10 प्रतिशत रॉयल्टी प्रदान की जाएगी | प्रकाशित कृतिका अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया जाएगा।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर IGNOU जयपुर, क्षेत्रीय केन्द्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने नरेन्द्र प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। निदेशक ने कहा कि संस्कृत विषय से एक मात्र चयन यह सिद्ध करता है कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज भी राष्ट्रीय स्तर पर शोध, लेखन और नवाचार के केंद्र में है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नरेन्द्र प्रताप सिंह अपने लेखन के माध्यम से संस्कृत, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण के विमर्श को नई दिशा देंगे। 

इस उपलब्धि पर IGNOU जयपुर क्षेत्रीय केन्द्र के अधिकारियों, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया है। क्षेत्रीय केन्द्र ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है | संस्कृत विषय से इस एकमात्र चयन से IGNOU जपपुर, क्षेत्रीय केन्द्र में एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वद्यालय अध्ययन केन्द्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है और यह उपलब्धि भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments