टीम हर घर शिक्षा के तत्वावधान में एक विशेष शैक्षिक जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) बाड़ी उपखंड के डांग क्षेत्र गांव जोरे का पुरा में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। टीम हर घर शिक्षा के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोरे का पुरा में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष शैक्षिक-जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आमजन अधिकाधिक लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर टीम हर घर शिक्षा द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को स्टेशनरी सामग्री के साथ-साथ पौष्टिक फल वितरित किए गए। शिक्षण सामग्री पाकर सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने एक स्वर में “थैंक यू टीम हर घर शिक्षा” कहकर टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं अभिभावकों ने भी टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय में बार-बार आने का आमंत्रण दिया।

टीम हर घर शिक्षा का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर बच्चे को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाए तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। इसी लक्ष्य को लेकर टीम द्वारा निरंतर एवं सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में टीम हर घर शिक्षा के संस्थापक रोहित मीणा, समाजसेवी वंदना शिवहरे, पोस्टमास्टर सेवानिवृत्त रन सिंह बाबूजी, जल संसाधन विभाग से सियाराम मीणा, गुरुप्रसाद मीणा, सुनील बंसल, सतीश प्रजापति, दिनेश गर्ग, भूरी सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments