ग्रामीण क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता व रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड़ राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वाधान में प्रति माह आयोजित किए जाने वाले व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत “ग्राम पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता एवं रोजगार के अवसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को अपने आसपास के परिवेश को समझने तथा दैनिक जीवन में उपयोगी सभी नवीन जानकारियों एवं तकनीकी कौशल को निरंतर अद्यतन रखने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को ग्रामीण परिवेश में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के प्रति जागरूक करना वह उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष सामरिया, सरपंच ग्राम पंचायत नांगल भारड़ा रहे। मुख्य वक्ता सामरिया ने छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सरपंच बनने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने छात्राओं को स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. उषा पारनामी ने छात्राओं से अपनी क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। राजस्थान महिला नीति समिति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, किंतु समुचित जानकारी एवं नेतृत्व कौशल के अभाव में छात्राएं उनसे वंचित रह जाती हैं। 

ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जनचेतना का प्रभावी संचार संभव है। राज्य महिला नीति सह-संयोजक प्रो. हंसा लुनायच ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा सभी ने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments