भीलवाड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भीलवाड़ा (संस्कार सृजन) सद्गुरु के बिना ईश्वर तक पहुंच असंभव है और ईश्वर की कृपा से ही सद्गुरु का सानिध्य मिलता है। जिन पर प्रभु की अनुकंपा होती है, वही श्रीमद् भागवत रूपी सत्संग का सौभाग्य पाते हैं। भागवत की गंगा में जो डूब गया, उसका जीवन तर गया। यह जीवन ही नहीं, परलोक तक सुधारने वाला दिव्य ग्रंथ है।

यह संदेश हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पहले दिन व्यासपीठ से डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने दिया।

श्रीमद् भागवत की विधिवत स्थापना के साथ महात्म्य और मंगलाचरण कथा प्रारंभ हुई। कथा व्यास ने कहा कि “श्रीमद् भागवत आध्यात्मिक दीपक और कल्पवृक्ष है। ठाकुरजी को मांग लो, बाकी सब स्वतः मिल जाएगा। तुच्छ वस्तुओं की लालसा छोड़ो, भगवान से वह अविनाशी तत्व मांगो जिसके बाद कुछ मांगना शेष न रहे। भक्ति जिसके हृदय में बसती है, भगवान उसके पीछे दौड़ते हैं।”

उन्होंने भागवत को भक्ति-ज्ञान-वैराग्य का त्रिवेणी संगम बताते हुए कहा कि यह वेदों का भाष्य है। यह मनोरंजन नहीं, मन-भंजन का विषय है। जिसे सुनने से हरि स्वयं अंतरात्मा में प्रवेश कर जाते हैं। सच्चिदानंद स्वरूप से रिश्ता जोड़ना है तो उसके स्वरूप को पहचानना होगा। कथा के दौरान भावपूर्ण भजनों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

व्यासपीठ पर श्रीमद् भागवत ग्रंथ की स्थापना के अवसर पर विधिवत आरती की गई। आरती में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज सहित पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मणदास त्यागी, हनुमान टेकरी के महंत बनवारीशरण काठियाबाबा, हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास महाराज, निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री, पुजारी मुरारी पांडे, हरि शेवा धाम के संत मायाराम, संत राजाराम, दीक्षार्थी इन्द्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ तथा सनातन सेवा समिति व हंसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

मंच संचालन पं. अशोक व्यास ने किया। कथा श्रवण के लिए भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। श्रीमद् भागवत कथा 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। दूसरे दिन भीष्म स्तुति एवं परीक्षित जन्म प्रसंग का वाचन होगा। महोत्सव के पहले दिन शाम 6 बजे से काशी की परंपरा पर ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा मां की स्तुति के साथ सर्व मंगल और लोककल्याण की कामना की गई। महामंडलेश्वर स्वामी हंसरामजी उदासीन महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव अवधि में प्रतिदिन शाम 6 बजे गंगा आरती होगी।

रिपोर्ट - मूलचन्द पेसवानी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments