गुहाला में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा, चेतना और वैचारिक दृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज गुहाला, नृसिंहपुरी, डेहरा-जोहड़ी, बंधावाला-भोपालपुरा, तिवाड़ी का बास आदि पांचों ग्राम पंचायतों के तत्वावधान में राजकीय विद्यालय खेल मैदान, गुहाला में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान से मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं सजीव, मनमोहक झांकियों के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रीराम की शोभायात्रा ध्वज-पताकाओं, भजन-कीर्तन एवं रामधुनी के साथ मुख्य बाजार व बस स्टैंड से होती हुई राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पहुंची, जहां पूरा वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रमय हो उठा।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सीकर विभाग के संघचालक प्रोफेसर ग्यारसी लाल जाट ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय धरोहरों, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, रीति-रिवाजों, खान-पान तथा परिवार और समुदाय की जीवनशैली में पाश्चात्य संस्कृति के स्थान पर हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यही हमारी पहचान और राष्ट्र की आत्मा है।

कार्यक्रम के दौरान अपने आशीर्वचन में महन्त माधवदास महाराज कोठी वाले बालाजी के नृसिंहपुरी  ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा और सनातन धर्म की मजबूती के लिए समाज को सदैव एकजुट रहना चाहिए, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संतुलन बना रहे।

वहीं अवधबिहारीदास महाराज, घुघाड़ी धाम महावा ने जाति-पाति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान देने तथा सांस्कृतिक समरसता को सुदृढ़ करने वाले आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र दास (कर्णपुरा), शंकर दास (श्याम डूंगरी) एवं अर्जुन दास (हंसनला धाम ) आदि संत-महात्माओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। संत महात्माओं के सान्निध्य से आयोजन और अधिक प्रेरणादायी बन गया।

सम्मेलन का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा वाचन, यज्ञ वेदी पर यज्ञाहुति तथा प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments