प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाड़ोता स्थित राव होटल में प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ.के. एल. कुमावत, उपाध्यक्ष विकास शर्मा तथा कोषाध्यक्ष संदीप मोदी का साफा, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन गरिमामय बन गया। स्वागत समारोह में गिरिराज सिंह देवंदा, राव होटल के मालिक सुरेन्द्र यादव, समाजसेवी इंदर कुमार सैनी तथा राहुल मित्तल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। 

सभी अतिथियों ने प्रेस क्लब के नवगठित नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी जिम्मेदारी समाज तक सटीक, निष्पक्ष एवं निर्भीक जानकारी पहुंचाने की होती है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाएंगे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष  डॉ. के. एल. कुमावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उपाध्यक्ष विकास शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संदीप मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments