महात्मा ज्योतिबा फुले विशेष सम्मान 2026 से सम्मानित हुए रंगमंच कलाकार सुनील सोगण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय दलित साहित्य अकादमी महिला प्रकोष्ठ राजस्थान की ओर से सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण को नाट्यकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले विशेष सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह समारोह विज्ञान भवन प्रेक्षागृह, शास्त्री नगर, जयपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण जयपुर की सचिव पल्लवी शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री अर्चना शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, प्रदेश महामंत्री भोमाराम बोस, आगाज फाउंडेशन की संस्थापक सुमन देवठिया, राजस्थान एकल नारी एवं महिला मंच की संरक्षक डॉ. मीता सिंह तथा भारतीय दलित साहित्य अकादमी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता कॉंसोटिया उपस्थित रहीं। 

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सुनील सोगण को सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुनील सोगण पिछले कई वर्षों से रंगमंच के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, नशामुक्ति और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित नाटकों का मंचन कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने “शिक्षा में रंगमंच अभियान” के अंतर्गत विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों और युवाओं को संवेदनशील विषयों से जोड़ने का सतत प्रयास किया है।

अकादमी पदाधिकारियों ने कहा कि सुनील सोगण ने रंगमंच को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक चेतना और परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया है, जो महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों के अनुरूप है। 

सम्मान प्राप्त करते हुए सुनील सोगण ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है और वे भविष्य में भी रंगमंच के माध्यम से शिक्षा व सामाजिक न्याय के लिए कार्य करते रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments