वंदे मातरम् गीत राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत तथा राजनीतिक चेतना का मार्गदर्शक रहा - डॉ. पुष्पा कुमारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जोधपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण जोधपुर के द्वारा आदर्श विद्या मंदिर सरस्वती नगर तथा गुरुकुल विद्यापीठ में वंदे मातरम के 150 वें स्मरण उत्सव के तहत वंदे मातरम का सामूहिक गायन कार्यालय अध्यक्ष डॉ एस एल मीना के मार्गदर्शन में करवाया गया। 

कार्यक्रम के शुभारंभ में आदर्श विद्या मंदिर समिति के अध्यक्ष भूर सिंह राजपुरोहित तथा प्रधानाचार्य उगम सिंह राठौड़ तथा गुरुकुल विद्यापीठ के संरक्षक ललित यादव एवं प्रधानाचार्य सुनीता देवी द्वारा बीएसआई के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का श्रीफल और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने कहा कि वंदे मातरम गीत राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत तथा राजनीतिक चेतना का मार्गदर्शक रहा है। इस गीत ने लोगों में मातृभूमि के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया। बंगाल विभाजन के समय विभाजन विरोधी आंदोलन की मुखर आवाज बना था। यह राष्ट्रीय जागरण, विरोध का प्रतीक तथा मातृ भूमि बचाने का अग्रदूत बना। 

औपनिवेशिक शासन के खिलाफ प्रतिरोध का सशक्त माध्यम बनते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज बना। ब्रिटिश शासन ने इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जिससे लोग जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर एक जुट होने लगे। विरोध स्वरूप इसे राजनीतिक सभाओं, प्रदर्शनों, जेल जाते समय गया जाने लगा। यह भारतीय राष्ट्रवाद का नारा बन गया। 

अप्रैल 1906 में ब्रिटिश हुकुमरानो ने वंदे मातरम के सार्वजनिक गायन पर रोक लगा दी तथा अवहेलना करने पर पुलिस दमन का सामना करना पड़ा। लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों ने इसे राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का सशक्त नारा बनाते हुए प्रभात फेरी में गाया और आगे चलकर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना। 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में घोषित करते हुए राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया।

जगदीश यादव तथा डॉ वी के रावत ने वंदे मातरम् पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया। आदर्श विद्या मंदिर की काजल प्रजापत, पार्थ चौधरी, कीर्ति, स्नेहल, खुशवीर, परमेंद्र, करनजीत, तन्मय, प्रभात तथा अंजलि ने जीत दर्ज करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। गुरुकुल विद्यापीठ की सुमाला कुमारी, नीलांजना यादव, आदित्य यादव, नरेंद्र सिंह रावत, टीनू कंवर, चंदन, जयकुमार, कृष्णा कुमार, सनी कुमार तथा हिमानी ने पुरस्कार प्राप्त किया।

गार्डन प्रभारी डॉ चंदन सिंह, रमेश कुमार तथा सुरेंद्र कुमार की देखरेख में पौधारोपण करवाया गया। पौधारोपण में मोरिंगा, शहतूत, इमली, सीताफल,  आदि सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जगदीश यादव, मुकेश गोयल, हंसराज मीणा तथा नरेंद्र कुमार ने सहभागिता की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments