मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गौ माता की सेवा में आगे आए विधायक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गौमाता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के खोरी स्थित परमानंद गौशाला में विधायक ने 2100 मण चारे का दान कर गौसेवा का दान पुण्य किया।

पर्व के शुभ अवसर पर गौशाला परिसर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गौमाता के प्रति समर्पण भाव देखने को मिला। इस दौरान गौशाला महाराज हरिओम दास महाराज के सानिध्य में रामधुनी का आयोजन हुआ, जिसमे विधायक ने सहभागिता की।

गोरतलब है कि कुछ दिन पूर्व गौशाला में चारे (कड़बी) में आग लगने से भारी क्षति हुई थी, जिससे गौमाताओं के भरण-पोषण को लेकर संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे समय में विधायक ने आगे बढ़कर न केवल 2100 मण चारे का दान किया, बल्कि आमजन से गौमाता की सेवा के लिए सहयोग करने का आह्वान भी किया। इस दौरान महाराज ने सभी को आशीर्वचन दिये तथा सभी के लिए मंगल कामना की। 

विधायक ने कहा कि गौमाता केवल पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और संस्कारों की प्रतीक हैं। उनकी सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार गौशालाओं में दान-पुण्य करें और गौमाता की सेवा में सहभागी बनें। गौशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए गौसेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments