सर्व समाज जाग्रति संघ ने निकाली भव्य तुलसी शोभायात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पिछले साल की भांति इस वर्ष भी सर्व समाज जाग्रति संघ और ब्रजवासी गौरक्षक सेना के बैनर तले चौमूं शहर में आज 25 दिसंबर को तुलसी दिवस पर द्वितीय तुलसी शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लाष के साथ निकाली गई |


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यक्रम की शुभकामना दी और कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए | यात्रा का शुभारंभ चौमूं शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्याम मंदिर से हुआ | जहां महिलाओं ने तुलसी के पौधे अपने सिर पर रखकर शोभायात्रा निकाली |


शोभायात्रा का बाबा अमरनाथ कावडिया संघ द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया | वहीं सर्व समाज जाग्रति संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया |

सर्व समाज जाग्रति संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मनाते हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है | हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाएं इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी की शोभायात्रा निकालते हैं | साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं | राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं | 

जिलाध्यक्ष आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि तुलसी शोभायात्रा प्रातः 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्याम मंदिर से बंद बाजे के साथ प्रारंभ हुई | पुरुष गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के बैनर लेकर चले | शोभायात्रा सुभाष सर्किल, धोली मंडी, थाना मोड होते हुए राजविलास गार्डन पहुंची | पुलिस थाने के सामने थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया | शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी के बाद विसर्जन हुआ | 

शोभायात्रा में अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य रामगोपाल शर्मा, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, बनवारी लाल भात्रा, मुकेश ,राम प्रकाश ,सीताराम ,कैलाश तिवारी, शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, शिक्षाविद अजय शर्मा, राम मनोहर शर्मा, राम बिहारी वशिष्ठ, जयप्रकाश, अमित तिवारी, एडवोकेट मनु वत्सल, एडवोकेट अजय शर्मा, प्रभु दयाल गैसका, गोपाल गैसका, जनार्दन भात्रा, ओमप्रकाश भात्रा, बद्री प्रसाद यादव, कैलाश सैनी, जयप्रकाश, महेश शर्मा, अंबालाल शर्मा, अक्षय शर्मा, मोहित शर्मा, कृष्ण कुमार कुमावत, विष्णु दत्त शर्मा, आदित्य मिश्रा, सीमा शर्मा, मधु शर्मा, उर्मिला शर्मा, सुमन शर्मा, आशा शर्मा, शीला जांगिड़, ललित अग्रवाल, वाराणसी और पाटन से पधारे गौ सेवकों ने तुलसी मां का आशीर्वाद लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments